दूध के साथ भूल कर भी ना खाएं ये चीजें, जानिए इनके नुकसान

दूध के साथ भूल कर भी ना खाएं ये चीजें, जानिए इनके नुकसान

सेहतराग टीम

हमें अपने शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना पोषक तत्वों वाले भोजन को ग्रहण करना चाहिए। ऐसे में हमारे सामने सबसे पहला नाम आता है दूध, जिसे हम पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए ग्रहण करते हैं। क्योंकि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन आदि सभी चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। ये सब चीजें हमारे हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती हैं और पाचन तंत्र को भी ठीक करती हैं।

पढ़ें- ये फूड्स खाएं, दूर होगी शरीर की सुस्ती और थकान

आपको बता दें कि आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है जिसका सेवन बिल्कुल भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए।  इसे 'विरुद्ध आहार' कहा जाता है। दूध के साथ इन चीजों का सेवन करने से आपकी स्किन में सफेद दाग पड़ सकते हैं। इसके साथ-साथ कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। 

दूध के साथ न करे इन चीजों का सेवन (DO Not to Eat These Things With Milk in Hindi):

दूध और खट्टे फल

कई लोगों को मिल्क शेक काफी पसंद होता है। ऐसे में वह शेक बनाने के लिए केला के अलावा खट्टे फल जैसे अनानास, स्ट्राबेरी, कीवी आदि भी डाल लेता है। लेकिन आपको बता दें कि इससे आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा आपको सर्दी-जुकाम, एलर्जी की समस्या हो सकती है। 

दूध और नमक

कई लोगों की आदत होती हैं कि दूध वाली चाय के साथ खूब मजे से नमकीन चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इससे आपकी स्किन में सफेद दाग पड़ सकते हैं। इसके साथ ही एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है।

रायता और खीर

कई लोग खीर और रायता का भी एक साथ सेवन करते है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दोनों के खाने के अंतराल में करीब 1-2 घंटे का अंतराल देना चाहिए।

दूध और तरबूज, खरबूज

स्वामी रामदेव के अनुसार कभी भी दूध के साथ तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। तरबूज का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर तरबूज या फिर खरबूज का सेवन अगर दूध के साथ किया तो इससे आपके शरीर पर उल्टा रिएक्शन होगा। जिससे आपकी जान भी जा सकती है। इसलिए हमेशा तरबूज का सेवन अकेले ही करे।

 

इसे भी पढ़ें-

गठिया के मरीज भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन, जानें क्यों है नुकसानदायक

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।